देखिए, जब भी कोई नया Pay Commission आता है तो पूरे देश में एक अलग ही excitement होती है। यह हर वेतन आयोग से होता आ रहा हैं, मतलब पहला वेतन आयोग से लेकर के अब जब आठवां वेतन आयोग आने वाला हैं, तब तक, Offices में चाय की चुस्कियों के साथ calculations होने लगती हैं, WhatsApp groups पर salary hike के messages आने लगते हैं, और घर में बैठे पापा-दादा सब पूछने लगते हैं — “बेटा, इस बार कितना बढ़ेगा?”
लेकिन एक बात जो बहुत कम लोग clearly समझते हैं, वो यह है कि 8th Pay Commission का फायदा सबको नहीं मिलेगा।

जी हाँ। और यह बात जितनी जल्दी समझ लें, उतना अच्छा।
तो आज इस article में हम बिल्कुल सीधे और साफ तरीके से बात करेंगे — कि exactly किन लोगों को 8th Pay Commission का direct फायदा नहीं मिलेगा, और क्यों। कोई confusion नहीं, कोई vague बात नहीं। बिलकुल जो भी बताना होगा, बिना लाग-लपेट के|
Table of Contents
पहले थोड़ा background — Pay Commission होता क्या है?
बहुत simple भाषा में कहें तो — Pay Commission एक government-appointed body होती है जो Central Government employees की salaries, allowances और pensions को review करके उन्हें revise करने की सिफारिश करती है। 10 साल बनाने का नियम का होता हैं, लेकिन ऐसा कई बार हुआ हैं, कई पे कमीशन जो हैं, वो 14 साल के बाद भी बना हैं, तो ऐसा नहीं है कि 10 साल पर Pay Commission बना ही देना हैं |
7th Pay Commission 2016 में लागू हुआ था। उसमें minimum basic pay ₹7,000 से बढ़कर ₹18,000 हो गई थी और fitment factor जो था वो 2.57। अब 8th Pay Commission की बात चल रही है, और उम्मीद है कि यह 2026-27 तक implement होगा।
लेकिन यह सब उन लोगों के लिए है जो eligible हैं। बाकी? उनकी बात अलग है।
1. राज्य सरकार के कर्मचारी — जब तक राज्य खुद न अपनाए
तो किन्हें नहीं मिलेगा 8th Pay Commission का फायदा?

यह सबसे बड़ी गलतफहमी है जो लोगों में होती है।
अगर आप UP, Bihar, Maharashtra, या किसी भी राज्य के State Government में काम करते हैं — तो 8th Pay Commission automatically आप पर लागू नहीं होता हैं,
क्यों? क्योंकि Pay Commission सिर्फ Central Government के लिए होता है। राज्य सरकारें अपनी salary structure खुद तय करती हैं। वे चाहें तो Central Pay Commission को adopt कर लें, चाहें तो न करें — यह उनका अपना decision है।बहुत सारें ऐसे राज्य हैं, वो 6th pay commission पर ही है, जैसे पश्चिम बंगाल, बहुत सारे ऐसे राज्य हैं, जिन्होंने थोड़े-बहुत ही पे कमीशन को शामिल किया था, मतलब सेंट्रल का जो सातवाँ वेतन आयोग था, उसको पूरा इम्प्लेमेंत नहीं किया था, केवल उत्तरप्रदेश ही ऐसा राज्य हैं, जिसने सातवाँ वेतन आयोग को पूरा implement कर दिया था,
तो अगर आप state employee हैं — तो wait करना होगा। और कोई guarantee नहीं है कि exactly same benefits मिलेंगे।
2. PSU यानी Public Sector Undertaking के कर्मचारी
SBI में काम करते हैं? ONGC में? BHEL में? NTPC में?
तो जान लीजिए — ये सब Public Sector Undertakings हैं, और इनका pay structure अलग होता है।
PSUs अपने wage agreements खुद negotiate करती हैं — इसे Wage Settlement कहते हैं। जैसे कि banks में हर कुछ साल में bipartite settlement होता है, oil companies में DPE guidelines follow होती हैं।
8th Pay Commission इन पर directly apply नहीं होता।
हाँ, कभी-कभी Central Pay Commission के बाद PSUs भी अपनी salaries revise करती हैं — लेकिन यह automatic नहीं है, और same scale पर भी नहीं होता।
3. Contractual, Daily Wage और Outsourced Workers
यह शायद सबसे दुखद हिस्सा है।
बहुत सारे लोग government offices में काम करते हैं — security guards, data entry operators, cleaning staff, helpers — लेकिन वे contractual या outsourced basis पर हैं।Pay Commission उनके लिए नहीं है।
उनकी salary उस contractor के through decide होती है जिसने उन्हें hire किया है, या फिर state minimum wage के हिसाब से। 8th Pay Commission की सिफारिशें उन तक नहीं पहुँचती, तो उनके लिए भी आठवां वेतन आयोग भी नहीं है |
4. Private Sector के कर्मचारी
यह तो बिल्कुल clear है — लेकिन फिर भी mention करना जरूरी है।
Infosys में हैं, Reliance में हैं, किसी private school में teacher हैं? Pay Commission आपके लिए नहीं है। आपकी salary market forces, company policy और individual negotiation से तय होती है।
हाँ, एक indirect असर जरूर होता है — जब government salaries बढ़ती हैं, तो private companies पर भी competitive pressure आता है। लेकिन यह guaranteed नहीं है, और certainly उसी scale पर नहीं होता।
5. कुछ Autonomous Bodies — Partially
यह थोड़ा nuanced है।
CSIR, ICAR, UGC-funded universities जैसी autonomous bodies — इन्हें Pay Commission का benefit partially या delayed मिलता है। यह depend करता है government funding पर और उस specific body की structure पर।
कुछ को जल्दी मिलता है, कुछ को देर से, और कुछ को modified form में।
तो फिर किसे मिलेगा पूरा फायदा?
Direct और full benefit मिलेगा जिनको उनके नाम निम्नलिखित है –
- Central Government employees — यानी IAS, IPS, Central Secretariat, Income Tax, Customs जैसी services
- Railway employees — Indian Railways Central Government के under आता है
- Defence personnel — Army, Navy, Air Force
- Central Government pensioners — जो already retire हो चुके हैं और OPS के under पेंशन ले रहे हैं
8th Pay Commission एक बड़ी खुशखबरी है — लेकिन यह खुशखबरी सबके लिए नहीं है, इतना जान लीजिये,
अगर आप Central Government employee हैं, तो यह आपके लिए एक real और significant financial improvement होगा। लेकिन अगर आप state employee हैं, PSU में हैं, contractual हैं, या private sector में — तो आपको अपनी situation को अलग lens से देखना होगा। अपने specific organization की policy जानिए, अपने union या HR से बात कीजिए। आज के आर्टिकल में मैंने आपको बता दिया कि ऐसे कौनसे लोग हैं, जिनको आठवां वेतन आयोग का फायदा नहीं मिलेगा, बाकी ऐसे और भी आर्टिकल आते हैं, मैं आपको बताता रहूँगा |