93,000+ Bank और Insurance कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी – सरकार ने Salary और Pension में किया इजाफा

तो यह खबर आप तक भी पहुँच ही गया होगा, अगर नहीं पहुंचा हो तो मैं वही बताने आया हूँ, अगर आप bank या insurance sector में काम करते हैं, या फिर आपके घर में कोई retire हुआ बैंक employee है, तो यह खबर आपके लिए ही है। 23 जनवरी 2026 को Central Government ने एक बड़ा फैसला लिया है जो 93,000 से ज्यादा लोगों की जिंदगी बदलने वाला है। उनको फायदा पहुंचाने वाला हैं|

देखिए, सरकार ने Public Sector General Insurance Companies (PSGICs), NABARD, और RBI के employees और pensioners के लिए salary और pension में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। यह सिर्फ कागजी घोषणा नहीं है – यह असली पैसा है जो इन लोगों के खाते में आने वाला है। निर्मला सीताराम से, लेकर के सरकार के जो ऑफिसियल ट्विटर हैंडल है, वहां पर इसको शेयर किया हैं|

93000 psu emloyees

कौन-कौन से लोगों को होगा फायदा?

चलिए सबसे पहले यह समझते हैं कि इस फैसले से किन-किन लोगों को फायदा होने वाला है। तब आप समझ पायेंगे कि यह आपके लिए है या नहीं |

Public Sector Insurance Companies के employees:

  • National Insurance Company Ltd. (NICL)
  • New India Assurance Company Ltd. (NIACL)
  • Oriental Insurance Company Ltd. (OICL)
  • United India Insurance Company Ltd. (UIICL)
  • General Insurance Corporation of India (GIC)
  • Agricultural Insurance Company Ltd. (AICIL)
Public Sector Insurance Companies

इन सभी companies में काम करने वाले कुल 43,247 employees को इस salary hike का फायदा मिलेगा। ठीक तो, तो आपको इसके बारे में पता चल गया, ठीक, अब आगे बढ़ते है, और कौन से हैं,

NABARD (National Bank for Agriculture and Rural Development)

Group A, B और C के करीब 3,800 employees और retired employees है उनको भी मिलेगा,

RBI (Reserve Bank of India) के pensioners

30,769 pensioners और family pensioners को भी इसका फायदा होने वाला हैं|

अब आप सोच रहे होंगे, कितना सैलरी बढ़ा है, पहले ये तो बताओ, भाई, ठीक है भाई, वो भी बताता हूँ,

Insurance Companies के Employees को कितना मिलेगा?

1 अगस्त 2022 से effective यह wage revision काफी अच्छा है। देखिए क्या-क्या बदलाव होंगे –

Basic Pay और DA में 14% की बढ़ोतरी हुई है, यह सुनने में कम लग सकता है, लेकिन जब overall wage bill की बात करें तो total increase 12.41% होगा। मतलब आपकी पूरी salary package में अच्छा-खासा इजाफा होगा।, तो इतना बढ़ोतरी कम नहीं है|

NPS Contribution में भी बढ़ोतरी अगर आप 1 अप्रैल 2010 के बाद join हुए हैं, तो आपके लिए और भी अच्छी खबर है। Employer का NPS contribution अब 10% से बढ़ाकर 14% कर दिया गया है। यानी आपकी retirement planning पहले से ज्यादा मजबूत होगी।

Family Pension में बड़ा बदलाव यह सबसे important point है। पहले अलग-अलग rates थे, लेकिन अब uniform 30% family pension rate लागू किया गया है। इससे 14,615 family pensioners को फायदा होगा जो पहले कम pension पा रहे थे।

NABARD Employees के लिए क्या है?

NABARD के employees के लिए तो यह और भी बड़ी खुशखबरी है, उनको जो है करीब 20% का इजाफ मिला है!

कब से लागू होगा?

तो यह लागू होगा,  1 नवंबर 2022 सेऔर यह जिनको मिलेगा, उनमें, Group A, B और C के सभी employees आते है,

मतलब अगर आप NABARD में काम करते हैं, तो आपकी salary में one-fifth का इजाफा होने वाला है। यह कोई छोटी-मोटी बात नहीं है, यार!

RBI Pensioners के लिए क्या खुशखबरी है?

RBI के retired employees और उनके families के लिए भी अच्छा news है।

10% की बढ़ोतरी Basic pension और dearness relief दोनों पर 10% की increase होगी। इसका मतलब यह है कि overall आपकी monthly pension में 43% तक का substantial improvement होगा। कैसे? क्योंकि यह basic pension और dearness relief दोनों पर लागू होता है। तो यह जो है, वो 1 नवंबर 2022 से यह revision effective है, तो जो भी arrears (बकाया राशि) बनती है, वो भी मिलेगी। तो ऐसा नहीं है कि अभी घोषणा हुआ है, तो इसका फायदा नहीं मिलेगा, बिलकुल मिलेगा जो भी बकाया राशि है, वो आपको ज़रूर मिलेगा |

आखिर क्यों किया गया यह फैसला?

आप सोच रहे होंगे कि इतनी बड़ी राशि खर्च करने की क्या जरूरत थी? तो चलिए इसको भी समझ लेते हैं।

nirmal sitaramahn psu emloyees wage revision announment

Inflation की मार पिछले कुछ सालों में महंगाई काफी बढ़ी है। वैसे 8th Pay Commission के भी घोषणा की जा चौकी है, लेकिन इन बेचारों को, चूँकि ये सरकारी नौकरी नहीं होती है इनकी तो, इनको अपना pay Scale or structure होता हैं,तो इसलिए सरकार ने इनको सैलरी में भी परिवर्तन लाया है|

यह Decision कब से लागू होगा?

यह बहुत important question है क्योंकि सबको जानना है कि पैसा कब मिलेगा। वैसे ऊपर तो मैंने बता दिया है, लेकिन एक बार और में थोडा डिटेल में मैं बता देता हूँ, सबका अलग-अलग बताता हूँ, ताकि आपको समझने में आसानी हो

PSGICs: 1 अगस्त 2022 से effective (मतलब 2022 से लेकर अब तक का सारा arrear भी मिलेगा)

NABARD: 1 नवंबर 2022 से effective

RBI Pensioners: 1 नवंबर 2022 से effective

देखिए, announcement तो अभी 23 जनवरी 2026 को हुआ है, लेकिन effective date पहले की है। इसका मतलब यह है कि जितने भी महीने बीच में आते हैं, उन सबका arrears एक साथ मिलेगा।

मान लीजिए आप PSGIC में काम करते हैं, तो अगस्त 2022 से जनवरी 2026 तक का – यानी करीब 3.5 साल का – पूरा difference एक साथ आपके account में आएगा। यह एक मोटी रकम होगी!

Past में कैसे होते थे Pay Revisions?

थोड़ा context समझना जरूरी है। पहले pay revision में बहुत time लगता था। Bank employees के 12th Bipartite Agreement को ही देख लीजिए – वो सिर्फ 14 महीने में sign हो गया जबकि पहले इसमें 30 महीने तक का time लग जाता था। ऐसा होता था, पहले, ओके,

अब जो है यह improvement है और दिखाता है कि government अब इन matters को seriously और quickly handle कर रही है।

तो अंत में अगर बोला जाएँ, तो honestly बात करूं तो यह एक बहुत ही positive step है। Inflation के इस दौर में जब हर चीज महंगी हो रही है, ऐसे में government का यह decision really appreciable है।

93,000 से ज्यादा लोगों और उनके families की जिंदगी में यह एक real difference लाने वाला है। चाहे वो serving employee हो जो अपने बच्चों की better education plan कर सकेगा, या retired pensioner हो जो medical expenses के बारे में कम worry करेगा – सबके लिए यह relief की बात है।

Government ने यह भी clear कर दिया है कि financial sector के institutions को strengthen करना उनकी priority है। और जब institutions strong होते हैं, तो पूरा economy benefit करती है। सबको इससे फायदा होता है, बाकी जो भी नया अपडेट आता हैं, मैं आपको इस वेबसाइट से बताता रहूँगा, आज के लिए इस आर्टिकल इतना ही था |

Leave a Comment