तो आठवां वेतन आयोग के बारे में तो हर जगह बात हो ही रही हैं, सरकार ने बोला था, कि 2026 में आठवां वेतन आयोग लागू हो जाएगा, लेकिन अभी तक लागू नहीं किया, कुछ लोग बोल रहे हैं, कि 2028 तक 8th Pay
Commission लागू होगा, वो भी arrears के साथ में, तो यह जो Arrears शब्द हैं, उसके बारे में, तो कितना arrears सरकार दे सकती हैं, या मिल सकता हैं, सरकारी कर्मचारी को, आज के इस आर्टिकल में हम इसके बारे में ही बात करेंगे |
तो सबसे, अब देखिए, 7वां वेतन आयोग तो 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो गया है, मतलब तकनीकी तौर पर 1 जनवरी 2026 से नया वेतन आयोग शुरू हो गया है। लेकिन चूँकि लागू अभी तक नहीं हुआ है तो असली सवाल यह है कि एरियर – यानी पिछले महीनों का बकाया पैसा – कितना बनेगा?
और खासकर Level 1 से 5 तक के कर्मचारियों के लिए – जो कि सबसे बड़ी संख्या में हैं – यह सवाल और भी महत्वपूर्ण है।
तो चलिए, आज मैं आपको विस्तार से, एकदम सरल हिंदी में, समझाता हूं कि अलग-अलग fitment factors के हिसाब से आपको कितना पैसा मिल सकता है।

Table of Contents
एरियर होता क्या है?
देखिए, बहुत से लोग इस शब्द से परिचित नहीं हैं। तो पहले यह समझ लेते हैं।
जब भी नया वेतन आयोग लागू होता है, तो सरकार को पूरी प्रक्रिया में समय लगता है। पहले committee बनती है, फिर data इकट्ठा होता है, फिर recommendations आती हैं, फिर cabinet approval होता है, और फिर कहीं जाकर implementation शुरू होता है।
यह सब काम में आसानी से 18 से 24 महीने लग जाते हैं।
अब सोचिए – तकनीकी रूप से नया वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू हो गया। लेकिन असल में implementation मई या जून 2027 में हुआ। तो 1 जनवरी 2026 से लेकर implementation की तारीख तक – इन सभी महीनों का जो वेतन का अंतर होगा, वह एक साथ मिलेगा।
इसी को एरियर कहते हैं। तो इतना आसान भाषा में मैंने आपको बता दिया हैं| कि एरियर क्या होता हैं| ठीक हैं|
एक और उदहारण के द्वारा एरियर को समझना |
मान लीजिए आपकी पुरानी basic salary ₹20,000 थी। नए वेतन आयोग के बाद यह ₹45,000 हो गई।
तो हर महीने का अंतर हुआ = ₹45,000 – ₹20,000 = ₹25,000
अगर implementation में 20 महीने लग गए, तो: एरियर = ₹25,000 × 20 = ₹5,00,000
यानी पांच लाख रुपये! एकदम से, एक साथ, ठीक तो आपने समझ लिया इसको, इतना आसान है यह|
Fitment Factor से तय होगा एरियर |
Fitment factor जो होता हैं, वो गुणांक होता है जिससे आपकी मौजूदा वेतन को गुणा करके नई वेतन निकाली जाती है।
7वें वेतन आयोग में यह 2.57 था। यानी अगर किसी की basic salary ₹10,000 थी, तो उसे 2.57 से गुणा करके ₹25,700 कर दिया गया।
अब 8वें वेतन आयोग में यह कितना होगा? यह अभी तय नहीं हुआ है। लेकिन विशेषज्ञ अलग-अलग अनुमान ज़रूर लगा रहे हैं|
Fitment Factor का असर देखिए अपने सैलरी के ऊपर |
मान लीजिए आपकी वर्तमान basic salary ₹25,500 है (Level 4)।
अगर fitment factor 2.0 हुआ: ₹25,500 × 2.0 = ₹51,000
अगर fitment factor 2.28 हुआ: ₹25,500 × 2.28 = ₹58,140
अगर fitment factor 2.57 हुआ: ₹25,500 × 2.57 = ₹65,535
देखा? फर्क कितना हो रहा है? और यही फर्क आपके एरियर में भी दिखेगा। देखने को मिलेगा, ठीक हैं|
Level 1 से 5 तक की Basic Salary अभी क्या हैं सातवें वेतन आयोग में |
तो चलिए पहले देख लेते हैं कि 7वें वेतन आयोग के अनुसार अभी इन levels पर कितनी basic salary मिल रही है-
Level 1: ₹18,000 (सबसे निचले स्तर के कर्मचारी)
Level 2: ₹19,900 (थोड़ा ऊपर)
Level 3: ₹21,700 (मध्यम स्तर)
Level 4: ₹25,500 (अच्छा स्तर)
Level 5: ₹29,200 (Level 1-5 में सबसे ऊपर)
यह entry-level basic pay है। जैसे-जैसे आपकी सेवा अवधि बढ़ती है, वैसे-वैसे यह भी बढ़ती जाती है। लेकिन हम यहां minimum को लेकर चल रहे हैं ताकि calculation आसान रहे।
नई वेतन क्या होगी?
अच्छा भाई, अब मैं आपको दिखाता हूं कि अलग-अलग fitment factors के साथ आपकी नई basic salary क्या होगी।

Fitment Factor 2.0
| Level | वर्तमान वेतन | नई वेतन | प्रति माह बढ़ोतरी |
| L1 | ₹18,000 | ₹36,000 | ₹18,000 |
| L2 | ₹19,900 | ₹39,800 | ₹19,900 |
| L3 | ₹21,700 | ₹43,400 | ₹21,700 |
| L4 | ₹25,500 | ₹51,000 | ₹25,500 |
| L5 | ₹29,200 | ₹58,400 | ₹29,200 |
Fitment Factor 2.15
| Level | वर्तमान वेतन | नई वेतन | प्रति माह बढ़ोतरी |
| L1 | ₹18,000 | ₹38,700 | ₹20,700 |
| L2 | ₹19,900 | ₹42,785 | ₹22,885 |
| L3 | ₹21,700 | ₹46,655 | ₹24,955 |
| L4 | ₹25,500 | ₹54,825 | ₹29,325 |
| L5 | ₹29,200 | ₹62,780 | ₹33,580 |
Fitment Factor 2.28
| Level | वर्तमान वेतन | नई वेतन | प्रति माह बढ़ोतरी |
| L1 | ₹18,000 | ₹41,040 | ₹23,040 |
| L2 | ₹19,900 | ₹45,372 | ₹25,472 |
| L3 | ₹21,700 | ₹49,476 | ₹27,776 |
| L4 | ₹25,500 | ₹58,140 | ₹32,640 |
| L5 | ₹29,200 | ₹66,576 | ₹37,376 |
Fitment Factor 2.57 (जैसा 7वें में था)
| Level | वर्तमान वेतन | नई वेतन | प्रति माह बढ़ोतरी |
| L1 | ₹18,000 | ₹46,260 | ₹28,260 |
| L2 | ₹19,900 | ₹51,143 | ₹31,243 |
| L3 | ₹21,700 | ₹55,769 | ₹34,069 |
| L4 | ₹25,500 | ₹65,535 | ₹40,035 |
| L5 | ₹29,200 | ₹75,044 | ₹45,844 |
अब देखिए न, कितना बड़ा अंतर है! 2.0 और 2.57 के बीच में Level 5 के लिए ₹16,644 प्रति महीने का फर्क है।
एरियर कितना बनेगा?
मैंने यहां 20 महीने का अनुमान लगाया है। क्यों? क्योंकि ज्यादातर विशेषज्ञों का मानना है कि implementation मई या जून 2027 तक हो जाएगा। तो जनवरी 2026 से लेकर जून 2027 तक = लगभग 17-18 महीने, जिसे मैं 20 मान रहा हूं थोड़ा safe side रखने के लिए।
20 महीने के एरियर नीचे दिया गया हैं |
| Level | 2.0× पर | 2.15× पर | 2.28× पर | 2.57× पर |
| L1 | ₹3.60 | ₹4.14 | ₹4.61 | ₹5.65 |
| L2 | ₹3.98 | ₹4.58 | ₹5.09 | ₹6.25 |
| L3 | ₹4.34 | ₹4.99 | ₹5.56 | ₹6.81 |
| L4 | ₹5.10 | ₹5.87 | ₹6.53 | ₹8.01 |
| L5 | ₹5.84 | ₹6.72 | ₹7.48 | ₹9.17 |
यह अरिअर कैसे निकाला गया हैं ?
चलिए Level 3 का example लेते हैं, जहां fitment factor 2.28 है। ठीक हैं, ताकि आपको अच्छे से समझ में आएगा |
स्टेप 1: पुरानी basic salary = ₹21,700
स्टेप 2: नई basic salary = ₹21,700 × 2.28 = ₹49,476
स्टेप 3: हर महीने की बढ़ोतरी = ₹49,476 – ₹21,700 = ₹27,776
स्टेप 4: 20 महीने का एरियर = ₹27,776 × 20 = ₹5,55,520
स्टेप 5: लाखों में = ₹5.56 लाख
बिल्कुल इसी तरीके से बाकी सब निकाला गया है। इसमें कोईऐसा कुछ नहीं हैं, सब बहुत म्हणत से सही आंकड़ा दिया गया हैं |
बहुत जरूरी चेतावनी आंकड़ों से जुड़े हुए |
यह सब अनुमान है – अटकलबाजी है, मतलब जो भी अरिअर मैंने बताया हैं, वो रियल नहीं हैं, एक अनुमान हैं, जो एक्सपर्ट भी यही मानते हैं, उनके अन्सुआर ठीक हैं, तो
मैंने जो भी numbers दिए हैं, वे सब अनुमान पर आधारित हैं। जब तक official notification नहीं आती, कुछ भी पक्का नहीं है।
सरकार ने अभी तक क्या किया हैं, वो मैं पॉइंट वाइज बता देता हूँ, ताकि आप समझ पाएं –
- Fitment factor तय नहीं किया
- Implementation date confirm नहीं की
- Committee की final appointments नहीं की
- Retrospective लागू होगा या prospective – यह भी तय नहीं है
तो आपको क्या करना चाहिए?
- इन numbers को guarantee मत मानिए। यह सिर्फ संभावनाएं हैं।
- Advance में खर्चे की planning मत कीजिए। जब तक पैसा account में न आ जाए, उसे already मिला हुआ मत समझिए।
- Loan मत लीजिए यह सोचकर कि “एरियर से चुका दूंगा।”
- Latest updates follow कीजिए – official government websites पर नजर रखिए। वैसे सरकार ने 8thcpc.gov.in लांच भी कर दिया हैं, वो आप वहां भी जा सकते हैं |
देखिए भाई साहब, 8वां वेतन आयोग आ रहा है – यह तो पक्का है।
Level 1 से 5 के कर्मचारियों के लिए यह एक बहुत बड़ा मौका है। Fitment factor चाहे 2.0 हो या 2.57, आपको ₹3.5 लाख से लेकर ₹9 लाख तक का एरियर मिल सकता है।
लेकिन याद रखिए, पहली बात – यह सब अभी अनुमान है। Official notification का इंतजार कीजिए।
दूसरी बात जो है यह है कि Advance में खर्चे की planning मत कीजिए। जब तक पैसा account में न आए, उसे मत गिनिए। तीसरी बात जो हैं यह है कि एरियर के चक्कर में loan मत लीजिए। बहुत से लोग यह गलती करते हैं।
और सबसे महत्वपूर्ण बात – यह पैसा आपकी मेहनत का फल है। आपने देश की सेवा की है, दिन-रात काम किया है। यह आपका हक है, कोई एहसान नहीं।
तो जब मिले, तो समझदारी से use कीजिए। अपने भविष्य को secure बनाइए। अपने परिवार का ख्याल रखिए। बाकी जो भी अपडेट या नया चीज़ आठवां वेतन आयोग से जुड़ा हुआ आता हैं, मैं आपको ज़रूर बताऊंगा | बाकी अभी के लिए इतना ही |
FAQ
Q1. Arrear होता क्या है और यह कैसे calculate होता है?
Arrear वह बकाया रकम होती है जो नई salary लागू होने और उसके actual implementation के बीच के अंतर के रूप में मिलती है। 8th Pay Commission की effective date 1 January 2026 मानी जा रही है। Implementation में delay होने से पुरानी और नई salary का अंतर एक साथ arrear के रूप में दिया जाएगा।
Q2. Fitment factor क्या होता है और इससे salary पर क्या असर पड़ता है?
Fitment factor एक multiplier होता है जिससे current basic salary को multiply करके नई basic salary निकाली जाती है। 7th Pay Commission में fitment factor 2.57 था। इस बार 2.0 से 2.57 के बीच अनुमान लगाए जा रहे हैं। Fitment factor जितना ज्यादा होगा, salary और arrear दोनों उतने ज्यादा होंगे।
Q3. Level 1 के कर्मचारी को कितना arrear मिल सकता है?
Level 1 की current basic salary ₹18,000 है। 20 महीने के arrear का अनुमान इस प्रकार है:
- Fitment factor 2.0 → लगभग ₹3.60 लाख
- Fitment factor 2.15 → लगभग ₹4.14 लाख
- Fitment factor 2.28 → लगभग ₹4.61 लाख
- Fitment factor 2.57 → लगभग ₹5.65 लाख
ये सभी अनुमान हैं, official figures नहीं।
Q4. Level 5 के कर्मचारी को कितना arrear मिल सकता है?
Level 5 की current basic salary ₹29,200 है। 20 महीने के arrear का अनुमान:
- Fitment factor 2.0 → लगभग ₹5.84 लाख
- Fitment factor 2.15 → लगभग ₹6.72 लाख
- Fitment factor 2.28 → लगभग ₹7.48 लाख
- Fitment factor 2.57 → लगभग ₹9.17 लाख
ये भी अनुमान हैं, official figures नहीं।
Q5. क्या arrear के पैसे की planning पहले से करना सही है?
नहीं। जब तक official notification नहीं आती और arrear account में नहीं आता, तब तक arrear को confirmed income नहीं मानना चाहिए। Arrear की उम्मीद में loan लेना या financial commitments करना जोखिम भरा हो सकता है।