केंद्र सरकार ने जनवरी 2025 में 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन को मंजूरी दे दी थी, अश्विनी वैष्णव ने इसका announced किया था और कहा था कि जल्द ही 8th Pay Commission लागू किया जाएगा, उ लेकिन आयोग का औपचारिक गठन अभी बाकी है अभी तक कोई अपडेट नहीं, न Terms of Reference को लेकर के, न Chairperson को लेकर के, इस बीच कर्मचारियों और पेंशनरों में यह सवाल सबसे बड़ा है और सोच रहे है कि आखिर 8वें वेतन आयोग में कौन-कौन से बड़े बदलाव सामने आ सकते हैं।
Table of Contents

न्यूनतम वेतन(Minimum Pay) में बढ़ोतरी कितनी होगी?
वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों का न्यूनतम बेसिक वेतन ₹18,000 प्रति माह है, जो level 1 के जो कर्मचारी हैं, उनका, एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि 8वें वेतन आयोग में इसे 80–90% तक बढ़ाकर ₹32,000 से ₹36,000 के बीच किया जा सकता है हालकी कुछ बड़े प्रभावशाली researcher ने कहा है कि 20-30% ही बढ़ोतरी हो सकती हैं, Minimum Pay में, अब यह सब निर्भर करेगा कि फिटमेंट फैक्टर कितना होता हैं | यही देखने वाली बात हैं |
फिटमेंट फैक्टर ही सबसे महत्वपूर्ण क्यों होती हैं किसी भी Pay Commission में
अभी 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 रखा गया था।
8वें वेतन आयोग के लिए विशेषज्ञ 1.92 से 2.86 के बीच का अनुमान जता रहे हैं।
यदि फिटमेंट फैक्टर 2.86 तक बढ़ाया गया तो कर्मचारियों का बेसिक वेतन लगभग दोगुना हो सकता है। जिसके संभावना कम हैं लेकिन हाँ इतना ज़रूर कहा जा सकता है कि 1.88-1.98 तक Fitment Factor हो सकता हैं और सैलरी में 15-30% की वृद्धि हो सकती हैं |
Allowances में नए-नए कौन से संभावित बदलाव हो सकते हैं?
महंगाई भत्ता (Dearness Allowance — DA)
8वें वेतन आयोग लागू होने पर DA शून्य (0%) से पुनः शुरू होगा, जैसा 7वें CPC में हुआ था। वर्तमान 58% DA नए बेसिक वेतन में समाहित हो जाएगा। DA फिर से हर 6 महीने में AICPI-IW के आधार पर बढ़ता रहेगा।
मकान किराया भत्ता (House Rent Allowance — HRA)
7वें CPC में X, Y, Z शहरों के लिए HRA क्रमशः 24%, 16%, और 8% था। 8वें CPC में DA 25% पार होने पर HRA बढ़कर 27%, 18%, 9% होने का अनुमान है।
यात्रा भत्ता (Travel Allowance — TA)
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए TA में संशोधन की संभावना है। वाहन भत्ते और मील रेट में वृद्धि की मांग कर्मचारी संगठन कर रहे हैं।
बाल शिक्षा भत्ता (Children Education Allowance — CEA)
वर्तमान CEA ₹2,250 प्रति माह प्रति बच्चा है। 8वें CPC में इसे ₹4,000–₹5,000 तक बढ़ाने की मांग है।
नए भत्तों की संभावना
कुछ कर्मचारी संगठनों ने Skill Development Allowance और Work From Home Allowance जैसे नए भत्तों की मांग रखी है।
पेंशन नियमों में क्या सुधार हो सकता हैं?
पेंशनधारकों के लिए 8वां वेतन आयोग बड़ी राहत ला सकता है। चूँकि केवल सरकारी कर्मचारी जो अभी काम कर रहे हैं, उनकी सैलरी ही नहीं बढती हैं, पेंशन लेने को भी ज्यादा पेंशन मिलता हैं, हो सकता है कि उनके पेंशन में Health related या कुछ नया Allowance को ऐड किया जाएँ और वैसे बहुत जोर-शोरों से Old Pension Scheme की मांग हो रही हैं, उसको वापस करने की, तो शायाद सरकार मान जाएँ और Old Pension Scheme को भी वापस ला दिया जाएँ
कर्मचारी संगठनों की कौन-कौन सी मांगें सरकार को माननी पड़ सकती हैं?
- न्यूनतम वेतन में 50% से अधिक वृद्धि हो ये संगठन इसका मांग कर रहे हैं,
- फिटमेंट फैक्टर कम से कम 3.0 किया जाए ताकि दोगुना सैलरी बढ़ें,
- राज्य में भी 8th Pay Commission को लागू किया जाएँ
- HRA, TA और मेडिकल भत्तों में वास्तविक महंगाई के अनुरूप संशोधन किया जाएँ,
- पेंशनरों के लिए DR को 100% लागू करने की गारंटी
- वेतन संशोधन की अवधि 10 साल से घटाकर 5 साल की जाए, यह भी एक मुख्य मांग है सरकारी कर्मचारियों की |
8वां वेतन आयोग कर्मचारियों और पेंशनधारकों दोनों के लिए बड़ा बदलाव ला सकता है। यहाँ तक की राज्य के लोगों के के लिए भी, न्यूनतम वेतन में वृद्धि, भत्तों की समीक्षा और पेंशन सुधार इसके केंद्र में रहेंगे। अब सबकी निगाहें सरकार की ओर हैं कि आयोग का गठन कब होगा कौन Chairperson होगा, कितने दिन में ये लोग Terms of reference को फाइनल करते हैं और अंतिम सिफारिशें कितनी जल्दी लागू की जाएंगी।
अगर आप केंद्र सरकार के मतलब Central Government Employees हैं, तो आप इंतज़ार कर ही रहे हैं, 8th Pay Commission का, आपके मन में कई तरह के सवाल भी होंगे आज, जैसे – कितना सैलरी बढ़ेगा? कब यह लागू होगा? कितना fitment factor होगा? ऐसे बहुत सारे सवाल।
8वें वेतन आयोग की सिफारिशों से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
1. 8वें वेतन आयोग में न्यूनतम वेतन कितना हो सकता है?
विशेषज्ञों के अनुमान के अनुसार 8वें वेतन आयोग में न्यूनतम बेसिक वेतन ₹34,560 से ₹51,480 के बीच हो सकता है। अंतिम वेतन फिटमेंट फैक्टर और वेतन आयोग की सिफारिशों पर निर्भर करेगा।
2. 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर कितना हो सकता है?
विशेषज्ञों के अनुसार 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 1.92 से 2.86 के बीच रह सकता है। हालांकि कर्मचारी संगठन कम से कम 3.0 फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रहे हैं।
3. 8वें वेतन आयोग में DA (महंगाई भत्ता) का क्या होगा?
8वां वेतन आयोग लागू होने पर वर्तमान महंगाई भत्ता (DA) नई बेसिक सैलरी में मर्ज कर दिया जाएगा। इसके बाद DA फिर से 0% से शुरू होगा और भविष्य में महंगाई के अनुसार बढ़ेगा।
4. क्या 8वें वेतन आयोग में Old Pension Scheme (OPS) वापस आएगी?
Old Pension Scheme (OPS) को लेकर कर्मचारी संगठनों द्वारा मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक केंद्र सरकार ने OPS को वापस लागू करने के संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा या संकेत नहीं दिया है।
5. 8वें वेतन आयोग में पेंशन कितनी बढ़ सकती है?
अनुमान के अनुसार न्यूनतम पेंशन वर्तमान ₹9,000 से बढ़कर फिटमेंट फैक्टर के आधार पर लगभग ₹17,280 से ₹25,740 के बीच हो सकती है।
6. 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें कब तक आ सकती हैं?
8वें वेतन आयोग का गठन अभी होना बाकी है। आमतौर पर आयोग के गठन के 18 से 24 महीने के भीतर सिफारिशें प्रस्तुत की जाती हैं। यदि आयोग का गठन 2025 में होता है, तो सिफारिशें 2026 या 2027 तक आने की संभावना है।