8th Pay Commission Survey: सरकार पूछ रही है आपकी राय — 16 March से पहले यह ज़रूर भरें

लोग ऐसा बता रहे हैं, जो जानकार लोग है उनका भी यही कहना है कि यह पहली बार हो रहा है जब government इतने बड़े पैमाने पर अपने employees और pensioners से सीधे पूछ रही है – आपको कितनी salary चाहिए? Pension कैसी होनी चाहिए? Allowances क्या-क्या मिलने चाहिए?
जी हाँ, आप सही पढ़ रहे हैं! 8th Central Pay Commission ने अपनी official website launch कर दी है और MyGov portal पर 18 questions का एक survey जारी किया है। अब आपके पास मौका है अपनी बात रखने का, अपनी demands सरकार तक पहुंचाने का।
लेकिन रुकिए, समय बहुत कम है! Last date है 16 March 2026 (रात 11:45 बजे तक)। तो अगर आप इस golden opportunity को miss नहीं करना चाहते, तो यह article आखिर तक ज़रूर पढ़िए।

8th pay commission surveys

8th Pay Commission Survey क्या है ?

8th Central Pay Commission को officially 3 November 2025 को constitute किया गया था। इसका काम है अगले 18 महीनों में सारी recommendations तैयार करना – यानी May 2027 तक report submit होनी चाहिए।
लेकिन government ने इस बार कुछ अलग किया है। Recommendations बनाने से पहले ही, Commission ने decide किया कि क्यों न सीधे उन लोगों से पूछा जाए जिनकी salary और pension में बदलाव होने वाला है?
और इसी वजह से 5 February 2026 को MyGov portal पर यह survey live हो गया।

किन-किन लोगों को participate करना चाहिए?

देखिए, यह survey सिर्फ government employees तक limited नहीं है। बल्कि यह खुला है:

  • Central Government employees (सभी departments और ministries के)
  • Union Territory employees (Delhi, Chandigarh, Puducherry वगैरह के)
  • Judicial Officers और Court staff
  • Regulatory Bodies के members और employees
  • Serving और retired employees के Unions/Associations
  • Pensioners (यह बहुत important है!)
  • Researchers और Academicians
  • कोई भी individual जो इस topic पर अपनी राय देना चाहता है

मतलब basically, अगर आप government employee हैं, retired हैं, या फिर इस field में research करते हैं – तो यह survey आपके लिए ही है, मतलब कोई भी अपनी राय दे सकता हैं, एक  बेरोजगार आदमी से लेकर के, व्यापारी तक, कोई भी जो रूचि रखता हैं, वो अपनी राय दे सकता है|

वो 18 Questions क्या है  ?

अब सबसे बड़ा सवाल – आखिर वो कौन से 18 questions हैं जो government पूछ रही है?
हालांकि exact questions तो login करने के बाद ही दिखते हैं, लेकिन research के आधार पर यह clear है कि questions मुख्य रूप से इन areas पर focused हैं:

1. Fitment Factor –

Survey में government पूछ रही है – आपके हिसाब से fitment factor क्या होना चाहिए?

2. Annual Increments की Structure

हर साल जो increment मिलता है, वो कैसे calculate होना चाहिए? Different pay levels पर increments अलग-अलग होने चाहिए या uniform?

3. Salary Hike Expectations

आपको कितना percentage का pay hike चाहिए? पिछली बार 7th Pay Commission में लगभग 23-25% का hike आया था। इस बार experts 30-34% तक का hike expect कर रहे हैं।

4. Pension Structure में बदलाव

Pensioners के लिए यह सबसे important है! अभी minimum pension ₹9,000 है। Survey में पूछा जा रहा है कि pension कैसे revise होनी चाहिए।
Projections के मुताबिक, अगर 2.5 fitment factor लगता है, तो minimum pension ₹22,500 तक जा सकती है!

5. Allowances का Structure

  • House Rent Allowance (HRA) – Metro cities में कितना होना चाहिए?
  • Transport Allowance (TA) – Travel expenses के लिए कितना adequate है?
  • Medical Allowance – क्या वर्तमान structure sufficient है?
  • Other allowances – कौन से नए allowances add होने चाहिए?

6. Senior-Most Levels की Pay Benchmarking

Top officials की salary private sector के comparison में कैसी होनी चाहिए? Cabinet Secretary level पर pay कैसे fix होनी चाहिए?
यही सब प्रश्न पूछा जारहा हैं, यहाँ पर, और हिदी और अग्न्रेज़ी दोनों भाषा में आप जवाब दे सकते हैं |

Survey Fill कैसे करना है ?

how to fill surveys

अब बात करते हैं कि आप इस survey को कैसे fill कर सकते हैं-

Step 1: MyGov Portal पर जाएं

Direct link: https://www.mygov.in/mygov-survey/8th-central-pay-commission-questionnaire/
या फिर आप 8th Pay Commission की official website https://8cpc.gov.in/ पर भी जा सकते हैं।

Step 2: Login करें या Register करें

अगर आप पहले से MyGov पर registered हैं, तो बस login कर लीजिए। नहीं तो नया account बनाना होगा – यह बिल्कुल free है और process बहुत simple है।
आप OTP के through भी login कर सकते हैं अगर आपने पहले MyGov use किया हो।

Step 3: Questionnaire Fill करें

Survey bilingual format में है – आप चाहें तो Hindi में fill करें या English में।
Questions सभी structured हैं, यानी आपको long paragraphs लिखने की जरूरत नहीं। ज्यादातर questions में options दिए हैं या फिर आपको अपनी preference indicate करनी है।

Step 4: Submit करें

सभी questions के answers देने के बाद, एक बार review कर लीजिए और फिर submit button पर click कर दीजिए।

Survey में Participate क्यों करना बेहद जरूरी है?

देखिए, यह आपका direct मौका है government को बताने का कि ground reality क्या है।
देखिये आपकी Voice Matter करती हैPrevious Pay Commissions में mostly unions और associations ही अपनी memoranda submit करते थे। Common employees की individual voice सुनने का platform कम ही मिलता था।
अब MyGov के through हर individual की राय count होगी।

Important Dates – एक Glance में

📅 Survey Start: 5 February 2026
📅 Last Date: 16 March 2026 (11:45 PM)
📅 Commission Constituted: 3 November 2025 📅 Expected Report Submission: May 2027
📅 Possible Implementation: Late 2027 / Early 2028
📅 Arrears Effective From: 1 January 2026 (expected)

यह वो opportunity है जो decade में एक बार आती है। Literally आपको मौका मिल रहा है अपनी future salary को shape करने का।
Government ने door खोल दिया है – अब आपको अंदर जाना है या नहीं, यह आपकी choice है।
लेकिन याद रखिए – 16 March 2026 के बाद यह door बंद हो जाएगा। फिर आप सिर्फ बैठकर wait कर सकते हैं कि Commission क्या recommend करता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q1. 8th Pay Commission का यह survey कौन fill कर सकता है?
Central Government employees, UT employees, pensioners और आम नागरिक — सभी MyGov पर registration करके survey fill कर सकते हैं।

Q2. Survey की last date क्या है?
16 March 2026, रात 11:45 बजे तक।

Q3. Survey कहाँ fill करना है?
MyGov portal (mygov.in) या 8cpc.gov.in पर जाकर।

Q4. Survey में किस तरह के सवाल हैं?
Fitment factor, salary hike, pension revision, allowances और increment structure से जुड़े multiple choice सवाल।

Q5. Fitment factor पर क्या पूछा जा रहा है?
आपसे पूछा जा रहा है कि fitment factor कितना होना चाहिए। इसी के आधार पर minimum basic salary तय होगी।

Q6. Pensioners के लिए क्या खास है?
Minimum pension revision और structure पर उनकी राय ली जा रही है।

Q7. Report कब तक आएगी?
18 महीने के भीतर — अनुमानतः May 2027 तक।

Leave a Comment